फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लोकतंत्र सेनानी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
कादरचौक के गंगी नगला में लोकतंत्र सेनानी शिवलाल शाक्य को सलामी देते पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
कादरचौक। थानाक्षेत्र के गांव गंगी नगला निवासी लोकतंत्र सेनानी शिवलाल शाक्य का बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना पर सीओ उझानी डाॅ. देवेंद्र पचौरी, इंस्पेक्टर धनंजय सिंह गारद के साथ गांव पहुंचे और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया। शिवपाल शाक्य इमरजेंसी में 14 महीना मीसा के तहत जेल में बंद थे।
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानी के निधन की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक, परिचित, नाते-रिश्तेदार उनको श्रद्धांजलि देने पहुंच गए। राजकीय सम्मान के बाद कादरगंज गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके तीन पुत्र हैं। बलवीर, चरन सिंह और तुलसीराम। इनमें से सबसे बड़े पुत्र बलवीर ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। पुलिस अधिकारियों के अलावा पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, ब्लाॅक प्रमुख वीरेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान चौब सिंह शाक्य ने श्रद्धांजलि दी।

कादरचौक के गंगी नगला में लोकतंत्र सेनानी शिवलाल शाक्य को सलामी देते पुलिस कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें