फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किंग्स इलेवन टीम ने बेहटा चैंपियंस को 37 रन से हराया

विज्ञापन
टिंकू पाल को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित करते आयोजक। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिल्सी। गांव बेहटा गुंसाईं में आयोजित बीजीपीएल-9 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन ने बेहटा चैंपियंस को 37 रन से हराकर टूर्नामेंट में उनकी विजय यात्रा पर विराम लगा दिया। मैच में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों विभागों में शानदार प्रदर्शन करने वाले टिंकू पाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर बेहटा चैंपियंस के कप्तान रामकिशन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह निर्णय शुरुआती ओवरों में सही साबित होता नजर आया, जब दूसरे ही ओवर में आउट ऑफ फॉर्म चल रहे मनीष वार्ष्णेय को पवेलियन भेज दिया गया। शुरुआती झटके के बाद किंग्स इलेवन की बल्लेबाजी कुछ धीमी रही, लेकिन सातवें ओवर में बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 21 रन बटोरकर पारी को गति प्रदान की।
निर्धारित 12 ओवर में किंग्स इलेवन ने छह विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। टीम की ओर से टिंकू पाल और कौशिक पुरी ने 12-12 रन तथा शिवम ने 13 रनों का योगदान दिया। बेहटा चैंपियंस की ओर से रामकिशन ने दो और आर्यन ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

109 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेहटा चैंपियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को पहले ही ओवर में रन आउट के रूप में आर्यन का विकेट गंवाना पड़ा। इसके बाद कप्तान रामकिशन ने पारी को संभालने का प्रयास किया और कुछ अच्छे शॉट भी लगाए, लेकिन टिंकू पाल की सटीक गेंद पर वह कैच आउट हो गए।
रामकिशन के आउट होने के बाद चैंपियंस की बल्लेबाजी बिखर गई और कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सका। टीम निर्धारित ओवरों में 70 रन ही बना सकी और उसे टूर्नामेंट की पहली हार का सामना करना पड़ा। बेहटा चैंपियंस की ओर से कप्तान रामकिशन ने सर्वाधिक 26 रन बनाए, जबकि अनुज ने 10 रनों का योगदान दिया।
किंग्स इलेवन की ओर से कप्तान राजीव पुरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि टिंकू पाल ने दो विकेट अपने नाम किए। टिंकू पाल ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों में बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर शेखर वार्ष्णेय, भूरे सैफी, शुभम पुरी, हर्षित पुरी, गोपाल गुप्ता, पुलकित वार्ष्णेय, वंश वार्ष्णेय, संदीप पांडे, मोहसिन राजा, सुमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें