फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हर-हर महादेव की जयघोष से गूंजे कांवड़ मार्ग

विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार पर जल लेने पहुंचे कावडियों के जत्थे। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सावन के पहले सोमवार की पूर्व संध्या पर बदायूं शहर के कांवड़ मार्ग पूरी तरह शिवमय नजर आए। कांवड़ियों के जत्थों की भीड़ सुबह से ही कछला गंगा घाट पर जुटनी शुरू हो गई। स्नान और विधि-विधान से गंगाजल भरने के बाद कांवड़िये अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

भगवा वस्त्रों में सजे शिवभक्तों के जत्थों, कंधों पर सजी कांवड़ और शिव भजनों की गूंज ने पूरे मार्ग को शिवमय बना दिया। कई श्रद्धालु नंगे पैर यात्रा करते हुए सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें