फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बैंक कर्मियों के अधिवेशन में पेंशन कम मिलने का छाया रहा मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के सेवा निवृत्त कर्मचारियों का वार्षिक अधिवेशन शनिवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति की ओर से जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुआ। अधिवेशन में पेंशन कम मिलने का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति के स्थानीय अध्यक्ष अनिल तोमर ने बताया कि भविष्य निधि कार्यालय में कर्मचारियों की पीएफ राशि जमा है । जबकि यह राशि बैंक ट्रस्ट में आनी है। पीएफ कार्यालय से रुपये बैंक के ट्रस्ट में न आने से पेंशन में चार हजार की कटौती हो रही है। इस मुद्दे को कर्मचारी संगठन तब तक उठाते रहेंगे, जब तक उनका रुपया बैंक के ट्रस्ट में नहीं आ जाता है।

सेंट्रल यूनिट के महामंत्री इरफान आलम ने एकजुटता का महत्व बताया। सचिव वीरेंद्र कुमार ने यूनिट का चंदा बढ़ाकर एक हजार रुपये करने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। अधिवेशन के समापन सभा की अध्यक्षता सुभाष चंद्र गुप्ता ने की। बदायूं यूनिट के अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय, वीरेश कुमार, वीपी सिंह, विवेक मिश्रा, राजीव रायजादा,वीरेंद्र सक्सेना, रमेश चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। इस अधिवेशन में मुरादाबाद और चंदौसी की यूनिटों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं प्रमुख मांगे
कम्प्यूटर इंक्रीमेंट से संबंधित एरियर और वीआरएस वालों का अवकाश नकदीकरण दिया जाए
नियमित स्टाफ की तरह पेंशनधारकों की पेंशन भी अपडेट होनी चाहिए।
रिटायर्ड बैंक कर्मियों का स्वास्थ्य बीमा बैंक स्तर से कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें