फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र में जगुआसेई के नजदीक शनिवार देर शाम बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

करीब 65 वर्षीय वीरेंद्र मौर्य बिनावर थाना क्षेत्र के गांव लाहरपुर के रहने वाले थे। वह शनिवार सुबह साइकिल लेकर रिश्तेदारी में दावत खाने मूसाझाग गए थे। देर शाम वह साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी जगुआसेई गांव के नजदीक तेज रफ्तार में आई बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार मौके से भाग गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें दातागंज स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया । जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात करीब नौ बजे उनकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें