फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: सड़क पर एंगल समेत टूटकर गिरी हाईटेंशन लाइन, करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
(13 बीडीएन-47)मृतक प्रभुदयाल।
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। बनेई रोड पर सोमवार रात हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से 27 वर्षीय प्रभुदयाल की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। वह कस्बे से अपना मेडिकल बंद करके घर लौट रहा था। रास्ते में एंगल समेत हाईटेंशन लाइन टूटी पड़ी थी। राहगीरों ने लाइन से चिपका देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जैसे-तैसे सप्लाई बंद कराई। युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम फरीदपुर चकोलर निवासी प्रभुदयाल पुत्र मोहनलाल कुंवरगांव में होली चौक पर अपना मेडिकल स्टोर चलाते थे। वह रोजाना बाइक से अपने गांव से आते-जाते थे। प्रभुदयाल सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे मेडिकल स्टोर बंद करके घर लौट रहे थे। रास्ते में औरंगाबाद और उनके गांव के बीच सड़क पर हाईटेंशन लाइन टूटी पड़ी थी। पुलिस के मुताबिक पोल से एंगल टूट गया था, जिससे हाईटेंशन लाइन एंगल समेत सड़क पर आकर गिर गई। उसमें करंट आ रहा था। युवक जैसे ही उधर से गुजरा कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद उधर से निकले लोगों ने युवक को देखकर पुलिस को सूचना दी, जिससे इंस्पेक्टर विनोद कुमार वर्धन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। तब कहीं युवक को तारों से हटाया गया। पुलिस उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर युवक के परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए। युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें हैं।
हड़ताल पर थे विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी
- विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर थे। हादसे के दौरान कोई कर्मचारी उपकेंद्र में नहीं था। वह तो इंस्पेक्टर ने एक कर्मचारी को कॉल करके सप्लाई बंद कराई। तब कहीं युवक का शव वहां से हटाया गया। हादसे की सूचना पर वह कर्मचारी भी उपकेंद्र से भाग गया।
विज्ञापन


वर्जन ...
- हमारे पास सूचना आई थी। संबंधित डिवीजन के अधिकारियों को बता दिया गया है, मौके पर टीम पहुंची है। जांच के बाद जो भी आवश्यक कार्रवाई है वह सेकेंड डिवीजन के अधिशासी अभियंता के स्तर से की जाएगी। - हरीश कुमार, अधिशासी अभियंता पावर कॉरपोरेशन प्रथम खंड

(13 बीडीएन-47)मृतक प्रभुदयाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें