फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आधार कार्ड बनवाने में मदद करेंगे प्रधानाध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं के जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनवाने में प्रधानाध्यापक मदद करेंगे। इसके लिए शासन स्तर से बीएसए को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है। विभाग की ओर से कई योजनाओं का संचालन किया जाता है, जिसमें आधार कार्ड के बिना योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। विभाग की ओर से डीबीटी के माध्यम से ड्रेस, बैग, जूता-मोजा आदि के लिए 1200 रुपये दिया जाता है। यह धनराशि आधार से जुड़े खाते में ही भेजी जाती है। आज भी हजारों बच्चों के पास आधार नहीं है। इसको लेकर अभिभावक परेशान हैं। साथ ही स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षक भी परेशान होते हैं। आधार कार्ड न होने की वजह से आज भी काफी बच्चे डीबीटी से छूटे हैं। बेसिक शिक्षा निदेशक ने पिछले दिनों निर्देश दिए थे कि सभी विद्यार्थियों का जन्म पंजीकरण कराने की कार्रवाई प्रधानाचार्य सत्र की शुरुआत में ही करेंगे। हर विद्यार्थी का जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड संबंधित पोर्टल पर ही अंकित करेंगे।
कोट
- सभी प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनवाने में मदद करने को कहा गया है। इससे अभिभावकों को परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें