फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती ऑटो संख्या पर रोक  लगानेे के लिए दिया ज्ञापन

Tue, 31 May 2016 12:13 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लाइसेंस जारी करने के नियम कड़े करने की भी उठाई मांग
 बदायूं यूथ के कार्यकर्ताओं ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को ज्ञापन देकर शहर में बढ़ती ऑटो की संख्या पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही लाइसेंस जारी करने के नियम कड़े करने और नाबालिग चालकों पर कार्रवाई करने की मांग भी उठाई। 
विज्ञापन

बदायूं यूथ के अध्यक्ष जिया अंसारी के नेतृत्व में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के साथ उनसे युवाओं की मांगें पूरी करने की अपेक्षा की गई। ज्ञापन में कहा है कि शहर में ऑटो के अधिक लाइसेंस जारी कर दिए गए। बाद में यह भी नहीं देखा जा रहा कि इन ऑटो को अवयस्क चालक चला रहे हैं या वयस्क। बैटरी रिक्शा की तादाद भी काफी बढ़ गई है। इससे शहर में जगह-जगह जाम के हालात पैदा हो रहे हैं। छात्र-छात्राओं को कोचिंग और कॉलेज आने-जाने में भारी परेशानी होती है। इन चालकों को यातायात नियमों की पूरी जानकारी भी नहीं है। इससे समस्या और दुर्घटना दोनों को लेकर युवा संगठन में चिंता है। इसके अलावा वाहनों की नंबर प्लेट और लाइटों की भी चेकिंग होती रहे। ज्ञापन देने वालों में इकराम अहमद खां, सरफराज अब्बासी, राम कुमार, महेंद्र पाल सिंह, राजेश शाक्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें