बदायूं। भाई ने बहन की शादी तय कर दी। गोद भराई हो गई। शादी की तारीख भी तय हो गई। इसी दौरान युवती प्रेमी संग चली गई। भाई ने बहन के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि उसकी बहन की शादी तय हो गई थी। उसकी गोद भराई की रस्म भी हो चुकी है। गांव का ही आदित्य उर्फ चौटाला वर्मा उससे फोन से बात करता था। कई बार मना किया लेकिन वह नहीं माना। बात करते पकड़ भी लिया। समझाया लेकिन वह अपनी आदत से बाज नहीं आया। 27 मई की रात को आदित्य उर्फ चौटाला उसकी बहन का अपहरण कर ले गया। गोदभराई में आया जेवर भी वह साथ ले गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है।