फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल की बच्ची से दरिंदगी: पीड़ित मासूम की हालत गंभीर, न खा पा रही और न खड़ी हो पा रही

Sun, 10 Mar 2024 05:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिनावर इलाके में गांव के युवक ने दो साल की बच्ची से दरिंदगी की थी। तीन दिन बाद भी बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। वह न खाना खा पा रही है और न ही खड़ी हो पा रही है। 

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिनावर इलाके में दरिंदगी का शिकार हुई दो साल की बच्ची हंसना-खिलखिलाना तक भूल गई है। इलाज के तीसरे दिन भी वह न तो ठीक से कुछ खा पा रही है और न ही खड़ी हो पा रही है। पिता और परिवार वाले बच्ची की हालत देखकर रो पड़ते हैं। बता दें कि गांव के एक युवक ने मासूम के साथ दरिंदगी की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन

बालिका की दादी का कहना है कि बच्ची गांव के बाहर गड्ढे में पड़ी मिली थी। तब उसके दोनों पैर बेल्ट से बंधे हुए थे। आरोपी ने अपनी पैंट से बेल्ट निकालकर उसके दोनों पैर बांध दिए थे। ताकि वह गड्ढे से बाहर न आ पाए। बेल्ट इतनी कसी हुई थी कि उसके दोनों पैरों पर निशान पड़ गए थे। उसके चेहरे और प्राइवेट पार्ट पर काफी जख्म थे। प्राइवेट से पार्ट खून तक निकल रहा था। ऐसी हालत देखकर उनके होश उड़ गए थे। यह घटना बृहस्पतिवार शाम की है।

तब से बच्ची का उपचार चल रहा है। उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ है लेकिन वह अभी इस लायक नहीं है कि अपने पैरों पर खड़ी हो सके। जब भी वह पैरों पर खड़ी होती है कि दर्द से परेशान हो जाती है। उसके चेहरे पर चोट है। मसूड़े दर्द कर रहे हैं, जिससे वह खाना तक नहीं खा पा रही है। वह केवल पानी पीती है। 

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। उसका लगातार उपचार चल रहा है। जब से वह अस्पताल लाई गई है, तब से काफी सुधार है। जल्द ही वह घूमने-फिरने लगेगी।

विज्ञापन

जल्द चार्जशीट लगाएगी पुलिस
बिनावर थाना पुलिस ने दो साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। विवेचना शुरू करा दी गई है। इसमें जल्द ही चार्जशीट लगाई जाएगी और ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत सजा दिलाने को पैरवी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें