फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छात्राओं ने सरकारी अस्पताल का किया भ्रमण

विज्ञापन
छात्राओं को अस्पताल में डॉक्टर कैसे इलाज करते हैं, इसके बारे में जानकारी दी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बदायूं। मिशन शक्ति 5.0 के तहत मंगलवार को परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, संविलियन व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के उद्देश्य से सरकारी अस्पतालों का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय बिनावर की छात्राओं को सीएचसी बिनावर, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय वजीरगंज की छात्राओं को स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज व आसफपुर की छात्राओं को स्वास्थ्य केंद्र फैजगंज का भ्रमण कराया गया। छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर ने पर्चा बनवाने की विधि और विभिन्न प्रकार की जांचों की जानकारी दी गई। अस्पताल भ्रमण से बालिकाओं में चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे बदलावों की जानकारी, बीमारियों की समझ, दवाइयों के सावधानीपूर्वक उपयोग की जागरूकता तथा भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने की जिज्ञासा विकसित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें