कुंवरगांव के खासपुर गौटिया गांव में विवाहिता युवती अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई। युवती के भाई ने गांव के युवक पर बहलाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुंवरगांव। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाने में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि कुछ दिन पूर्व उसने अपनी बहन का विवाह किया था। बीते दिन ससुराल से विदा करा कर लाया था। बीती रात युवती गांव निवासी अपने प्रेमी युवक के साथ चली गई।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के खासपुर गौटिया गांव निवासी एक युवती शादी के बाद अपने मायके ग्राम खासपुर गौटिया में आई थी। यहां पर बीती रात को वह अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई। युवती के भाई ने थाने में तहरीर देकर गांव के एक युवक पर युवती को बहलाकर अपने साथ में ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद