फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ गैंगस्टर का पोस्टमाॅर्टम, अफसरों के आश्वासन पर माने परिजन

Mon, 25 May 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
जरीफनगर। गैंगस्टर एक्ट में नामजद करू उर्फ कल्यान की मौत के बाद रसूलपुर कलां गांव में शनिवार देर रात तक तनाव रहा। परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना और गलत कार्रवाई का आरोप लगाते हुए शव को घर में रखकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की। इसके बाद अधिकारियों के समझाने पर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया। रविवार को पोस्टमाॅर्टम हाउस पहुंचे सपा विधायक ने भी परिजनों से मुलाकात कर मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस के लगातार दबाव और मानसिक तनाव के कारण कल्यान ने आत्मघाती कदम उठाया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी देर रात मौके पर पहुंचे। सीओ अशोक कुमार सिंह और एसडीएम ने परिजनों से बात कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन पोस्टमाॅर्टम के लिए तैयार हुए और शव पुलिस को सौंपा गया। रविवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच करू उर्फ कल्यान का अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। समाजवादी पार्टी के सहसवान विधायक बृजेश यादव पोस्टमाॅर्टम हाउस पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें