फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में चार गुना बढ़ गए एचआईवी पीड़ित

Mon, 09 Mar 2015 08:34 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
जागरूकता अभियानों के बावजूद जिले में एचआईवी मरीजों की तादात में इजाफा हो रहा है। दो साल में एचआईवी पॉजीटिव के केस की संख्या सालाना 8-10 से बढ़ कर 30-35 तक पहुंच गई है। पांच महीने में मिले एचआईवी पॉजीटिव केस की संख्या से स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

बदायूं में एचआईवी जांच की सुविधा जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और उझानी सीएचसी पर है। इन केंद्रों के फरवरी 2015 तक के आंकड़े तस्दीक करते हैं कि एचआईवी पॉजीटिव मरीजों की तादात में 2011-12 के मुकाबले 2014-15 में सालाना चार गुना का इजाफा हुआ है। अक्तूबर 2014 से फरवरी 2015 तक जिले में एचआईवी पॉजीटिव 29 केस मिले हैं। एचआईवी के शिकार लोगों की केस स्टडी पर गौर करें तो इनमें ज्यादातर वे हैं जो गैर प्रांतों में मेहनत मजदूरी करते हैं। जिले के तीनों जांच केंद्रों के आंकड़ों पर गौर करें तो बदायूं में एचआईवी पीड़ितों की तादात अब 200 के पार हो गई है। गैर प्रांतों में काम करने वाले लोग तेजी से इस बीमारी की जद में आ रहे हैं।

-------------------------------
कहां कितने पॉजीटिव केस
-------------------------------
जांच केंद्र            कुल केस
जिला अस्पताल            142
उझानी केंद्र                 32
महिला अस्पताल         26
-------------------------------
कुल                    200
-------------------------------
बेहतर इलाज और पुनर्वास केंद्र की दरकार
जिले में भले ही एड्स रोगियों की तादात में हर साल इजाफा हो रहा हो, लेकिन अब तक यहां पुनर्वास केंद्र की स्थापना की दिशा में कोई पहल नहीं हुई है। जन जागरूकता के नाम पर भी एनजीओ के माध्यम से होने वाले खेल भी किसी से छिपे नहीं हैं। एचआईवी रोगियों की तादात 200 होने के बाद बेहतर इलाज और पुनर्वास केंद्र की दरकार है।
विज्ञापन


एचआईवी के मामले बढ़े हैं। इस बीमारी का इलाज सावधानी है। लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चल रहे हैं। एचआईवी के मरीज को जो भी दवाएं दी जाती हैं, वह भी उपलब्ध हैं। इसका बचाव सिर्फ जानकारी है।
विज्ञापन

- डॉ. दीपक सक्सेना, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें