फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाधा ब्लॉक का सांसद धर्मेंद्र यादव ने किया शिलान्यास

Mon, 26 Dec 2016 11:32 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
नाधा ब्लॉक का सांसद धर्मेंद्र यादव ने किया शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बिनावर में डॉ. यासीन और दबतोरी में विधायक आशुतोष ने किया शिलान्यास 
 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जिले में तीन नए ब्लॉकों की घोषणा होने के बाद सोमवार को सांसद धर्मेंद्र यादव ने नाधा में हेलीकॉप्टर से पहुंचकर ब्लॉक भवन का शिलान्यास किया। वहीं, बिसौली में पहुंचने के बावजूद उनका हेलीकॉप्टर उतरा नहीं सका। इस पर यहां विधायक आशुतोष मौर्य को शिलान्यास करना पड़ा। बिनावर में राज्यमंत्री डॉ. यासीन अली उस्मानी ने शिलान्यास किया। 
सहसवान/नाधा। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने नवसृजित नाधा ब्लॉक का हेलीकॉप्टर से तय कार्यक्रम से चार घंटे देरी से पहुंचकर शिलान्यास किया। साथ ही 42 करोड़ की लागत से तैयार 50 निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि जनता से राजकीय डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज, बिजली घर सहित जितने वादे किए थे, सब पूरे हो गए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव, एमएलसी बनवारी सिंह यादव, डीसीबी चैयरमेन ब्रजेश यादव, चेयरमैन हाजी नूरउद्दीन, नईमुल हसन उर्फ लड्डन मियां, वाहिद अली खां, रजनीश गुप्ता, खलीक अहमद खां, ब्लाक प्रमुख नेमसिंह यादव, सतीश यादव, डीएम पवन कुमार, एसएसपी महेंद्र सिंह यादव, एसडीएम दिनेश कुमार सिंह, सीओ केके सरोज आदि मौजूद रहे। उघैती में सांसद धर्मेंद्र यादव एवं ग्राम्य विकास मंत्री ओमकार सिंह यादव का अजय गुप्ता, डा. भूशंकर गुप्ता, अशोक यादव, गर्गाचार्य द्विवेदी ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। 
बिसौली में सांसद ने मोबाइल से दिया भाषण 
बिसौली। खराब मौसम के चलते सांसद धर्मेंद्र यादव का हेलीकॉप्टर हवा में उड़ता रहा। उन्होंने मोबाइल के जरिए सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में सपा को और ज्यादा मजबूत करें। दबतोरी को ब्लॉक बनवाने का श्रेय विधायक आशुतोष मौर्य को दिया। वहीं, दबतोरी ब्लॉक का शिलान्यास विधायक आशुतोष मौर्या ने किया। इस दौरान चेयरमैन अबरार अहमद, ब्लॉक प्रमुख रामवीर सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख वीरसिंह यादव, रामबाबू पंडित, जिला सचिव आकाश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र यादव, महेंद्र प्रताप यादव, वीरेश यादव, शब्बीर खां, धर्मेश कुमार सिंह, प्रभाकर शर्मा, शाहनवाज खां, मेहरबान खां, नुसरत खां, वीरेंद्र यादव, सुधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिनावर का डॉ. यासीन ने किया शुभारंभ 
बिनावर। बिनावर ब्लॉक का शिलान्यास श्रम संविदा सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना डॉ. यासीन उस्मानी ने किया। सांसद के न आने से लोगों को निराशा हुई। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, सुरेश पाल सिंह चौहान, ओमवीर सिंह यादव, अवधेश यादव, विपिन कुमार यादव, सलीम अहमद यासीन गद्दी, फखरे अहमद शोबी, खालिद परवेज, रईस अहमद, हरप्रसाद सिंह पटेल, तीथेंद्र पटेल, मोहम्मद मियां, वसीम गद्दी, सलीम अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें