फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने सरसों का 180 किलो तेल किया सील

विज्ञापन
बदायूं के उझानी में संदिग्ध सरसों का तेल सीज करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बदायूं। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से सहायक आयुक्त द्वितीय सीएल यादव व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह के निर्देशन में दीपावली के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की जांच के लिए बुधवार को अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


टीम ने जिले में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से कुल 3 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए। इनमें गंज शहीदा उझानी स्थित अभिषेक बंसल के प्रतिष्ठान से एक सरसों तेल का नमूना संग्रहित किया गया। शेष 180 किग्रा (अनुमानित मूल्य 35,000/-) सरसों तेल को सील किया गया।
चीनी मिल तिराहा शेखूपुर रोड स्थित चन्द्रपाल साहू के प्रतिष्ठान से बर्फी का एक नमूना लिया। चीनी मिल तिराहा शेखूपुर रोड स्थित राजेन्द्र साहू के प्रतिष्ठान से सोन पापड़ी का एक नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त द्वितीय सीएल यादव ने बताया तीनों नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह, प्रमोद कुमार, करन सिंह, माता शंकर बिन्द, खुशीराम एवं प्रिया त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें