फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले मौसम ने मारा, अब भाव में कट रही जेब

Sat, 25 Apr 2015 07:44 PM IST
Dataganj
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तो किसान बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि में तबाह हो चुका है। दूसरी ओर सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों के साथ ही आढ़तों पर भी उनका जमकर आर्थिक दोहन किया जा रहा है। मजबूर और बेबस किसान औने-पौने दामों पर ही गेहूं बेच रहा है। बावजूद इसके किसी बड़े प्रशासनिक अधिकारी ने इस ओर ध्यान देना गंवारा नहीं समझे रहे।
विज्ञापन

एक तो किसान कुदरत की मार में अधमरा हो चुका है। जैसे-तैसे बची खुची फसल को ही अपना भाग्य मानकर परिवार की गाड़ी चलाने के लिए योजनाएं बनाईं। इसमें भी बाधा गेहूं बेचने को लेकर आ रही है। सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 1450 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। कई सरकारी संस्थाओं के अलावा इस बार आढ़तियों को भी गेहूं खरीदने की जिम्मेदारी सौंपी है। सरकार की मंशा किसान को समर्थन मूल्य प्राप्त कराने और समय पर उसका गेहूं बिकने की है, लेकिन ये मंशा धरातल पर पूरी नहीं हो रही है। बाजार में गेहूं की आमद अच्छी चल रही है, लेकिन किसान को समर्थन मूल्य 1450 के बजाय तेरह सौ रुपये प्रति क्विंटल का मूल्य मिल रहा है। इस तरह 150 रुपये प्रति क्विंटल का चूना लग रहा है। यह गेम आढ़तियों की आड़ में खेला जा रहा है।
नियमत: आढ़ती को समर्थन मूल्य पर किसान का गेहूं खरीदना चाहिए। सरकार आढ़ती को डेढ़ प्रतिशत की कमीशन देगी, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। मनमाने किसानों की सूची लगाकर आढ़ती ट्रक सरकारी संस्थाओं को भेज देते हैं। वहां से आढ़ती को समर्थन मूल्य की दर से भुगतान मिल जाता है। इस खेल में सरकारी संस्थाएं व संबंधित अधिकारी भी जुड़े हैं। सरकारी अधिकारी-कर्मचारी इस योजना में सीधी खरीद के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


किसान का गेहूं समर्थन मूल्य पर ही खरीदा जाना चाहिए। यदि कहीं कम दर पर गेहूं को खरीदा जा रहा है, तो वो अपराध की श्रेणी में आता है। आढ़तियों और खरीद केंद्रों पर अचानक छापामारी की जाएगी। जो भी गलत करता पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - ओपी तिवारी, एसडीएम दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें