बदायूं। मेंथा फैक्टरी में लगा पुराना बॉयलर तेज आंधी में गिर गया था। इस वजह से आग लग गई और आंधी की वजह से फैक्टरी के अंदर तेजी से फैल गई। यह जानकारी अग्निशमन अधिकारियों की प्राथमिक जांच में सामने आई है। आग बुझ जाने के बाद इसकी विस्तृत जांच की जाएगी।कह रहे हैं।
जिला अग्निशमन अधिकारी नीलू परी ने बताया कि रात आग लगने की सूचना पर जिलेभर की दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुला लिया गया। सभी गाड़ियों से लगातार पानी की बौछार की जा रही थी, लेकिन आग काबू नहीं आई। एक के बाद एक धमके हो रहे थे। बताया कि आग का विकराल रूप देखते हुए कासगंज और मुरादाबाद से एक-एक गाड़ी, संभल से दो गाड़ी और बरेली से दो गाड़ी फोम फायर टेंडर मंगवाई गई। इसके बाद आग पर कुछ काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि फैक्टरी के गार्ड से जानकारी मिली कि पुराना बॉयलर आंधी में बिजली के तार ऊपर गिर गया था। इससे स्पार्किंग हुई और फिर आग लग गई। बताया कि फैक्टरी की एनओसी दमकल विभाग की ओर से दी गई थी। आग पर काबू पाने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी। इसमें कहीं कोई गलती पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
उद्यम पोर्टल पर होता है पंजीकरण
उपायुक्त उद्योग अशोक उपाध्याय ने बताया कि जिला उद्योग केंद्र में किसी भी फैक्टरी का पंजीकरण नहीं होता है। उद्यम पोर्टल पर आवेदक आवदेन करता है। इसके बाद भारत सरकार की ओर से उसका पंजीकरण कराया जाता है। उन्होंने बताया कि जिले में फैक्टरियों के पंजीकरण के बारे में हमारे पास जानकारी नहीं है। मेंथा फैक्टरी का पंजीकरण होने की संभावना जताई है।