फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस सुरक्षा में नोएडा से आकर डीएम-एसएसपी से मिले डीजीएम सुधीर गुप्ता के परिजन

Thu, 19 Mar 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एचपीसीएल के कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट में हुई घटना में मारे गए उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता के परिजन पुलिस सुरक्षा में बृहस्पतिवार को नोएडा से यहां आकर डीएम व एसएसपी से मिले। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी रखी। वे निजी कार से सीधे एसएसपी आवास पहुंचे, जहां करीब एक घंटे तक दोनों अधिकारियों से बात करने के बाद लौट गए। इस दौरान परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की। साथ ही पत्र देकर आरोपियों के नाम बढ़ाने की भी मांग की।
विज्ञापन



परिवार के लोग बदायूं एसएसपी से मिलने के लिए सुबह नोएडा से कार से रवाना हुए। उनके साथ नोएडा पुलिस की गाड़ी भी रही। बदायूं जिला सीमा में प्रवेश किया तो जरीफनगर थाना पुलिस की गाड़ी साथ चली। एसएसपी आवास पर डीएम अवनीश राय व एसएसपी अंकिता शर्मा समेत आलाधिकारियों से उन्होंने मुलाकात की।

परिजनों ने अधिकारियों से कहा कि सुधीर गुप्ता की हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई है। हत्या के बाद आरोपी अजय प्रताप सिंह का सरकारी गाड़ी से थाने पहुंचना और वहां आराम से बैठाना चौंकाने वाला है। बाद में पुलिस ने गोली मारने की बात बताते हुए जेल भेजकर उसे सुरक्षित कर दिया। सबसे बड़ी बात तो यह है कि पुलिस ने एक कर्मचारी से शिकायती पत्र लेकर अकेले अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर इतिश्री कर ली। परिजनों की तहरीर का इंतजार तक नहीं किया गया। कर्मचारी भी आरोपियों के साथ मिला हुआ था। आरोपी अकेला नहीं बल्कि उसके भाई व अन्य परिजन भी शामिल रहे हैं। इसी के साथ ही कंपनी के बड़े अधिकारी जो घटना के समय मौजूद थे, वे भी दोषी हैं।
विज्ञापन

कहा कि आरोपी अजय भाजपा के एक स्थानीय बड़े नेता के संपर्क में था। उसे पुलिस से लेकर प्रशासन का पूरा सहयोग रहता था। परिवार के लोगों ने मांग की कि जो भी दोषी हैं उनके नाम दर्ज मुकदमे में शामिल कर विवेचना की जाए। एसएसपी ने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। आश्वासन पर परिवार संतुष्ट होकर पुलिस के साथ नोएडा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन



-
वर्जन-
सुधीर गुप्ता के परिजनों ने मुलाकात की है। उनकी जो प्रमुख मांगें हैं, उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। - अवनीश राय, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें