फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घरवाले सोते रहे, चोर समेट ले गए नकदी व जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। बाजारकलां मोहल्ले में रविवार रात महिला के घर में चोर नकदी समेत जेवरात समेट ले गए। परिवार के लोग आंगन में सोते रहे। उन्हें घटना की भनक सुबह जाग होने पर लगी। गृहस्वामिनी ने करीब एक लाख रुपये का नुकसान बताते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गृहस्वामिनी मीरा देवी पत्नी कप्तान सिंह के मुताबिक- चोर उसके घर के अंदर दरवाजे की कुंडी खोलकर घुसे। सुबह में जाग होने पर उन्हें दरवाजा खुला मिला। कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा देखा तो उन्होंने अलमारी और बक्से में रखे 10 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवरात नजर नहीं आए। जेवरात करीब एक लाख रुपये के बताए जा रहे हैं।
आसपास के लोगों को जब मीरा के घर में चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने भी गृहस्वामिनी से बात की। गृहस्वामिनी मीरा ने पुलिस समेत पड़ोसियों को बताया कि उसके परिवार के एक व्यक्ति के घर कुछ ऐसे लोगों का आना-जाना रहता है, जिन्हें लेकर उसे शक है। उन्हीं में से किसी ने घटना को अंजाम दिया हो सकता है। मीरा की सूचना के बाद पुलिस कर्मियों ने तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस कर्मियों को एक-दो संदिग्ध युवकों के नाम भी बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें