फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बदायूं क्लब में लगा नववर्ष मेला, सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मनमोहा

विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रस्तृति पेश करते करते न्हें-मुन्ने बच्चे। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
बदायूं। भारतीय नववर्ष मेला समिति द्वारा नव संवतसर चैत्र शुल्क प्रतिपदा विक्रम संवत 2081 की पूर्व संध्या पर बदायूं क्लब में एक दिवसीय मेला लगा। इसमें समूह नृत्य, भारतीय वेशभूषा, गायन, रंगोली व चित्र में रंग भरो प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें 250 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

रात्रि में विशेष संगीत संध्या और सांस्कृतिक संध्या हुई। इसमें चिराग इंटर नेशनल आर्ट ग्रुप द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई। वहां पर छोटे बच्चों के लिए विविध झूले, खान-पान के स्टाॅल व स्वदेशी निर्मित स्टाॅल लगाए गए। मेले का उद्घाटन भाजपा के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक, बालाजी धाम के महंत मटरू मल शर्मा, सूर्य प्रकाश वैश्य, नीरज रस्तोगी, प्रेमस्वरूप पाठक, अक्षत अशेष, रवींद्र, मोहन सक्सेना आदि रहे।

सांस्कृतिक प्रस्तृति पेश करते करते न्हें-मुन्ने बच्चे। स्रोत-स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें