फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शहर की तस्वीर बदलेगी, दीवारों पर उकेरे जाएंगे विकास और संस्कृति के रंग

Tue, 09 Jun 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर को अधिक सुंदर और आकर्षक बनाने की दिशा में नगर पालिका ने एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत शहर की प्रमुख दीवारों पर सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। योजना के लिए 10.77 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को बदायूं की नई और आकर्षक पहचान देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका की योजना के अनुसार, भामाशाह चौक से बस स्टैंड तक मार्ग के किनारे पुलिस लाइन की दीवार को विशेष रूप से सजाया जाएगा। इस दीवार पर स्थानीय संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक संदेशों से जुड़े चित्र और कलाकृतियां बनाई जाएंगी। इससे न केवल मार्ग की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास किया जाएगा।
ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी के अनुसार, कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। योजना पूरी होने के बाद भामाशाह चौक से बस स्टैंड तक का मार्ग शहर में आने वाले यात्रियों और लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें