बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में सात जून को होने वाली बीए छठे सेमेस्टर की राजनीतिक व इतिहास की मौखिकी परीक्षाएं बकरीद के चलते अवकाश होने की वजह से स्थगित कर दी गईं हैं। इसके साथ ही महाविद्यालय ने अन्य विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा की तारीख भी घोषित की है।
विश्वविद्यालय ने बकरीद के अवकाश पर समस्त लिखित व मौखिक परीक्षाओं को स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते अब महाविद्यालय ने मौखिकी व प्रयोगात्मक परीक्षाओं की नई तिथियां घोषित की हैं। डॉ. राकेश जायसवाल ने बताया कि बीए छठे सेमेस्टर इतिहास विषय की मौखिक परीक्षा आठ जून को, बीए चतुर्थ सेमेस्टर की समाजशास्त्र की मौखिक परीक्षा नौ जून को, वहीं बीएससी तीनों सेमेस्टर की जंतु विज्ञान की मौखिक परीक्षा नौ जून को पूर्वाह्नन 11 बजे से होगी। बताया कि 11 जून को बीए छठे सेमेस्टर की राजनीति विज्ञान का मौखिक परीक्षा व बीएससी तीनों सेमेस्टर की वनस्पति विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी हाेनी है। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों का सुबह 10 बजे महाविद्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है। संवाद