वोटर लिस्ट से नाम गायब, प्रधानपति ने की मामले की शिकायत
आसफपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत बिजौरी की ग्राम प्रधान निर्मला देवी थीं। चुनावी की आचार संहिता लागू होने के बाद से उनसे चार्ज ले लिया गया। आसफपुर ब्लाक का चुनाव चौथे चरण में होना है, लेकिन नामांकन कराने का सोच रहीं निवर्तमान ग्राम प्रधान को पता चला है उनका वोट ही वोटर लिस्ट से गायब है।
निवर्तमान प्रधान का नाम वोटर लिस्ट से गायब होने को मामूली त्रुटि कहकर नहीं टाला जा सकता है। अब इसे बीएलओ की लापरवाही माने या विभागीय गलती, लेकिन इससे निर्मला देवी गांव की सदस्य भी नहीं रह गई। इस मामले की शिकायत प्रधानपति सत्येंद्र सिंह ने एडीओ से की। साथ ही निर्वाचन आयोग से मामले की शिकायत करने की बात कही।