फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10.59 लाख का बकाया, जीटीआई की बत्ती गुल

Wed, 30 Dec 2015 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अभियान चलाकर काटे गए 54 बिजली कनेक्शन


बिजली विभाग जिले भर में बकाया वसूली के लिए अभियान चला रहा है। बुधवार को शहर और बिल्सी में बकाया वसूली अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहर में विभाग ने 10.59 लाख रुपये के बकाया में कनेक्शन काट दिया। चूनामंडी इलाके में नौ और कचहरी क्षेत्र में सात कनेक्शन काटे गए। बिल्सी में एसई अनूप चंद्रा के निर्देशन में लगे मेगा कैंप में 37 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। यहां 13.22 लाख रुपये की बकाया वसूली भी की गई। 25 मीटरों को बदला गया और 22 नए कनेक्शन दिए गए। बिजली विभाग का सरकारी विभागों पर करोड़ों रुपया बाकी है। कैंप में एक्सईएन मुनीष चोपड़ा, समेत कृष्ण कुमार, मयंक मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें