फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शिवालयों में बम-बम भोले की उठेगी गूंज

विज्ञापन
शहर का बिरुआबाड़ी मं​दिर। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सावन के आखिरी सोमवार को भोर से ही शिवालयों में बम-बम भोले की गूंज उठेगी। शहर के गौरीशंकर और बिरुआबाड़ी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। शिव भक्तों का कछला घाट से गंगाजल लाने का क्रम देर रात तक जारी रहा। कुछ लोग सुबह में गंगा स्नान कर बाइकों से गंगा जल लेकर शिवालयों तक पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। जलाभिषेक को देखते हुए रविवार को मंदिरों में साफ-सफाई कराई गई। मंदिरों में भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस बल को तैनात किया है। शहर के गौरीशंकर, बिरुआबाड़ी और शिवदुर्गा देवी मंदिर के कपाट सुबह चार बजे ही खोल दिए जाएंगे। पंडित गिरीश ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान भोले का सच्चे मन से जलाभिषेक, रुद्राभिषेक करने से मन मांगा फल मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें