फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धक्का दे रहे चालक की दो ट्रकों के बीच फंसने से मौत

विज्ञापन
दिनेश कुमार का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बदायूं। इस्लामनगर थानाक्षेत्र के गांव राजपुर रोशन नगर में मंगलवार सुबह 11 बजे धक्का लगाते समय दो ट्रकों के बीच फंसने से चालक की मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। चालक की मौत से परिजनों में चीख पुकार मची हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के न्यू आदर्श नगर कृष्ण कॉलोनी निवासी चालक दिनेश कुमार शर्मा (35) मंगलवार सुबह ट्रक में गल्ला लादकर इस्लामनगर गए थे। उन्होंने इस्लामनगर में ट्रक खाली किया। बदायूं लौटते के लिए वह गांव राजपुर रोशन नगर पहुंचे। तभी उनका ट्रक बंद हो गया। उन्होंने दूसरे ट्रक चालक को मदद के लिए बुलाया।
इसके बाद दूसरे ट्रक से उनके ट्रक को धक्का लगाया जा रहा था। वह भी ट्रक को धक्का रहे थे। उनके ट्रक पर दूसरा चालक बैठा था। जैसे ही उनका ट्रक स्टार्ट हुआ, वैसे ही पीछे वाला ट्रक रफ्तार से उनके ट्रक से भिड़ गया। इससे दिनेश दोनों ट्रक के बीच फंस में गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद अन्य चालक उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंच गई। पुलिस की सूचना पर परिजन भी आ गए। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। इस्लामनगर थाने के एसआई नाजिर अली ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें