फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मंगलवार रात 8 बजे तक रहेगा डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सावन माह के दूसरे सोमवार पर कांवड़ियों की संभावित भीड़ को देखते हुए जिले में शुक्रवार रात 8 बजे से डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी गई थी। यह व्यवस्था मंगलवार को शिवरात्रि होने के कारण रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

कांवड़ के नोडल अधिकारी एवं एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि सावन के पहले सोमवार की भीड़ को देखते हुए दूसरे सोमवार पर डेढ़ गुना अधिक शिवभक्तों के आने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मंगलवार को शिवरात्रि होने के कारण डायवर्जन व्यवस्था मंगलवार तक लागू रहेगी।
उन्होंने बताया कि डायवर्जन लागू होने के बाद कांवड़ मार्गों पर भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। लंबी दूरी के ट्रकों और अन्य भारी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा, जबकि स्थानीय आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को परिस्थितियों के अनुसार अनुमति दी जाएगी। प्रमुख चौराहों, हाईवे कटों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों और पुलिस की मोबाइल टीमें लगातार सक्रिय रहेंगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थान पर जाम की स्थिति बनने पर तत्काल यातायात सामान्य कराया जाए। कांवड़ मार्ग पर एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं के आवागमन को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें