फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिली 683 करोड़ की सौगात

Tue, 13 Dec 2016 11:42 PM IST
बदायूं ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदायूं-गुन्नौर फोरलेन निर्माण, 400 केवीए विद्युत सब-स्टेशन बनेगा 
ककराला नगर पालिका को सदर तहसील से किया गया संबद्ध  
 प्रदेश सरकार की कैबिनेट की बैठक में जिले के विकास कार्यों के लिए 683 करोड़ रुपये की सौगात दी गई है। इसमें बदायूं-गुन्नौर फोरलेन निर्माण और 400 केवीए के विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, ककराला नगर पालिका परिषद को अब सदर तहसील से संबद्ध कर दिया गया है। 
विज्ञापन

इस संबंध में जानकारी देते हुए सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहाकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिले में विभिन्न योजनाओं के लिए 683 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। कहा कि कैबिनेट की बैठक में बदायूं-गुन्नौर फोरलेन निर्माण के लिए 265 करोड़ और 400 केवीए के विद्युत सब स्टेशन के लिए 418 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। सांसद ने कहा कि नगर पालिका परिषद ककराला को दातागंज से हटाकर सदर तहसील से संबद्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सपा सरकार एवं युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बदायूं सहित पूरे प्रदेश के विकास एवं प्रगति के लिए सदैव ही दृढ़ संकल्पित रहते हैं। अखिलेश यादव की वर्तमान सरकार ने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं, जिसके फलस्वरूप पूरे प्रदेश में समाज का हरवर्ग समाजवादी पार्टी के साथ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें