फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डीएम ने बाढ़ प्रभावित गांव जटा का किया निरीक्षण

विज्ञापन
जटा गांव में निरीक्षण करते डीएम। स्रोत सूचना
विज्ञापन
बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने सोमवार को तहसील दातागंज के बाढ़ प्रभावित ग्राम जटा का निरीक्षण किया। बाढ़ के कारण गांव का आवागमन टूट चुका है, इसलिए डीएम नाव से गांव में पहुंचे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने ग्रामीणों से संवाद कर उनका हालचाल जाना और बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं व जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन पूरी तत्परता से सहायता कर रहा है। हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। डीएम ने अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम दातागंज विनोद कुमार सिंह, बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें