फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डीएम और एसएसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

विज्ञापन
जिला जेल का निरीक्षण कर बाहर निकलते डीएम व एसएसपी। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
बदायूं। जिले में प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने के उद्देश्य से शुक्रवार को डीएम अवनीश कुमार राय एवं एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने जिला कारागार का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार के बंदी बैरकों, भोजनालय एवं चिकित्सालय का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जेल परिसर के भीतर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर कड़ी निगरानी रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही कारागार में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए जेल अधीक्षक को साफ-सफाई की व्यवस्था और बेहतर करने के लिए निर्देशित किया गया। अधिकारियों द्वारा जेल परिसर में स्थापित सीसी कैमरों के संचालन एवं निगरानी व्यवस्था की भी जानकारी ली गई और उन्हें सुचारु रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें