बदायूं। परिषदीय विद्यालयों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 10 फरवरी से शुरू होगी। प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इसके संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की सूची एवं पात्रता सूची प्रमाणपत्र की तीन प्रतियों में 7 फरवरी तक कार्यालय में जमा कराने होंगे।
पूर्व में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया था। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राएं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 10 से 12 फरवरी तक हाफिज सिद्दीकी इस्लामियां इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित की जाएगी। संवाद