फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल इंजन में जिले का चौथाई विकास भी नहीं हुआ : आदित्य

विज्ञापन
पीडीए पंचायत में सांसद और पूर्व मंत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोत पार्टी
विज्ञापन
बदायूं। लालपुल स्थित एक लॉन में सोमवार को बदायूं और शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र का संयुक्त पीडीए महासम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि सपा सांसद आदित्य यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार के पांच साल में बदायूं में जितना विकास हुआ, डबल इंजन की सरकार उसका चौथाई भी नहीं करा सकी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने बदायूं को मेडिकल कॉलेज, ओवरब्रिज, फोरलेन, डिग्री कॉलेज और सड़कों समेत कई विकास कार्य दिए। खाद संकट, रोजगार, महंगाई और एसआईआर समेत अन्य मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री आबिद रजा ने हम के नारे के जरिए हिंदू-मुस्लिम एकता का आह्वान किया।
उन्होंने भाजपा पर धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटने का आरोप लगाया। कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और उत्पीड़न से सभी वर्ग परेशान हैं। उन्होंने यादव समाज से अन्य हिंदू जातियों को जोड़कर पीडीए को मजबूत करने की अपील की। आबिद रजा ने कहा कि 2027 में बदायूं की सभी छह विधानसभा सीटों पर सपा प्रत्याशियों को जिताकर विधानसभा भेजने का लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और पीडीए का संदेश गांव-गांव पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें