फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में लक्ष्य से अधिक हो गई गेहूं खरीद

Wed, 17 Jun 2015 11:27 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही गेहूं की पैदावार इस बार बेहद कम रही है, लेकिन सरकारी खरीद ने अपनी अग्रणी भूमिका दिखा दी। 114 खरीद केंद्रों पर लक्ष्य की 114 प्रतिशत खरीद हो गई। विपणन और एफसीआई की खरीद सराहनीय मानी गई। इन पर केंद्र कम होने के बावजूद खरीद का प्रतिशत ठीक रहा। एफसीआई की ढिलाई के कारण विपणन विभाग को खरीद की आखिरी तारीख के दो दिन बाद रिपोर्ट तैयार हो सकी।
विज्ञापन

जिले में विपणन विभाग के पास आठ सेंटर थे। इस विभाग ने 22062.70 मीट्रिक टन, पीसीएफ 45 केंद्रों पर 29920.60 एमटी, एसएफसी ने सात केंद्रों पर 2777.80 एमटी, यूपी एसएस ने 40 सेंटरों पर 1507.40 एमटी, एग्रो ने छह सेंटरों पर 9587.30 एमटी, कर्मचारी कल्याण निगम के चार सेंटरों पर 2908.00 एमटी, एफसीआई के चार केंद्रों पर 11255.9 एमटी गेहूं की खरीद हुई।
इस प्रकार 114 क्रय केंद्रों पर लक्ष्य 82000.00 एमटी के सापेक्ष 93518.90 एमटी की खरीद हुई जो लक्ष्य की 114 प्रतिशत रही। पीसीएफ ने विलंब से खरीद का ब्योरा दिया। इस वजह से दो दिन तक सभी आंकड़ों का योग न होने से खरीद की स्थिति नहीं मिल पा रही थी। खरीद के दौरान कर्मचारी कल्याण निगम के वरिष्ठ अधिकारी ने जांच में गड़बड़ी पाई थी। इसके अलावा खरीद को लेकर कोई मामला नहीं आया। एडीएम वित्त एवं खरीद प्रभारी राजेंद्र सिंह यादव ने खरीद पर संतोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें