फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 21 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 21 जनवरी को होगा, जिसमें 20 पदों पर 34 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अध्यक्ष पद पर चार और महामंत्री पद तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर दिनेश चंद्र, देव पाल सिंह, देवेंद्र कुमार, गेंदन लाल वधेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार जौहरी व दिनेश कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मरगूब अहमद खान, महामंत्री पद पर कृष्ण गोपाल पाठक, संदीप कुमार मिश्रा और सूरजपाल सिंह ने अपना दावा ठोंका है।
उन्होंने बताया कि संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर नीलम रानी, विनोद बाबू सक्सेना, जसवीर सिंह, अमित कुमार सोलंकी, याकूब अली खान, भानु प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर अनिल कुमार यादव, आंशू मियां, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर मुकेश कुमार वैश्य, नीलू मिश्रा, मनोज कुमार चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर अवधेश कुमार, कौशल मिश्रा, कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों पर सुमन कश्यप, नीरज सक्सेना, आनंद सिंह, किरण रानी, राष्ट्र गौरव, पवन कुमार गौतम, फरमान अली, सतीश पाल, कुमारेश कुलश्रेष्ठ चुनाव लड़ रहे हैं। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए आदित्य कुमार सिंह, सुरेंद्र पाल शर्मा ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि हाईकोर्ट से 15 जनवरी 2026 मकर संक्रांति का अवकाश होने के बावजूद जिला बार एसोसिएशन के चुनाव प्रक्रिया पूर्व कार्यक्रम के अनुसार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें