फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छह माह पूर्व भी टूटी थी जर्जर लाइन, झुलसा था युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। खानपुर दया गांव के निकट से गुजर रही हाईटेंशन लाइन बेहद जर्जर स्थिति में हैं। लाइन के तार ढीले काफी नीचे तक लटके हुए हैं। गांव के छत्रपाल सिंह ने बताया कि अक्सर मामूली हवा में टकराकर टूट जाते हैं। गांव वालों ने बताया कि छह माह पूर्व भी इस लाइन से तार टूटकर गिरने के बाद विनोद का पुत्र दीपांशु झुलस गया था।
विज्ञापन

इसके अलावा टूटे हुए तारों में उलझकर दो सांडों और 12 से ज्यादा कुत्तों की मौत हो चुकी है। गांव वाले विद्युत निगम को कई बार लिखित और मौखिक शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी का नतीजा है कि आज किसान सुनील की मौत हो गई और उनकी भतीजी अपेक्षा मौत और जीवन के बीच संघर्ष कर रही है। विद्युत निगम के खिलाफ पूरे गांव में आक्रोश है। संवाद


ग्रामीणों ने काटा हंगामा, शर्तों के बाद ही उठने दिया किसान का शव


दातागंज। हाईटेंशन लाइन के टूटकर गिरने से हुए हादसे के बाद ग्रामीण बेहद आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने दोषी विद्युत अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों को सुनील के शव को उठाने नहीं दिया। काफी देर तक ग्रामीणों ने हंगामा किया। बाद में तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला के काफी समझाने और आठ दिनों में मुआवजा राशि दिलवाए जाने की शर्त पर शव को उठने दिया। गांव वालों ने तहसीलदार से यह भी आश्वासन ले लिया कि दोषी विद्युत कर्मियों के खिलाफ करवाई की जाएगी। इसके बाद ही शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा सका। संवाद
विज्ञापन


जर्जर लाइन को ठीक कराने के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। वहीं आज हुए हादसे में मृतक के परिजनों के प्रति पूरी संवेदना है। मुआवजे के विद्युत सुरक्षा निदेशालय को जानकारी भेज दी है। वहां से इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर की रिपोर्ट के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। - अजय कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें