फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसोता सरोवर में श्रद्धालुओं ने किया स्नान

Fri, 10 Mar 2017 12:21 AM IST
सहसवान।  
विज्ञापन
fair - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ऐतिहासिक सरोवर सरसोता पर फाल्गुन मास की एकादशी पर लगने वाले  मेले के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र कुंड में स्नान कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

मेले में खासकर महिलाओं की संख्या अधिक दिखी। आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मेले में रंग गुलाल की  खरीदारी कर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुरुआत की। महिलाओं ने घरेलू  सामान की खरीदारी भी की। खासकर मिट्टी के बर्तनों की खूब बिक्री हुई। बच्चों ने झूला, सर्कस का आनंद लेने के साथ ही चाट पकौड़ी के खूब चटकारे लिए। सुरक्षा की दृष्टि से मेले में पर्याप्त संख्या में पुलिस  बल तैनात रहा। मीना बाजार में महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रही। मेले  में फाग की धुन और ढोल की थाप पर थिरकते लोगों को काफी अरसे बाद देखा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें