फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कांवड़ लेकर दंडवत चला भक्त शिवालय में करेंगे जलाभिषेक

विज्ञापन
बिल्सी में हाईवे पर कांवड़ियों पर फूल बरसाते कोतवाल मनोज कुमार सिंह। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
बदायूं। सावन के आखिरी सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का जल लेकर जाने का क्रम दिनभर जारी रहा। गांव समसपुर बल्लू के श्रद्धालु सड़क पर लेटते हुए दंडवत मुद्रा में कांवड़ लेकर कछला घाट से चले। उनके साथ रिंकू, धनवीर, महावीर, बबलू, राजेश, राजन, नक्षत्रपाल, मुनीश शामिल रहे। मुजरिया चौराहे पर जहां बिल्सी, बिसौली की ओर जाने वाले कांवड़ियों की भीड़ रही। वहीं, समसपुर बल्लू के श्रद्धालुओं को लोगों ने दंडवत मुद्रा में कांवड़ लाने वालों की सराहना की। संवाद
विज्ञापन


बिल्सी पुलिस ने हाईवे पर कांवड़ियों पर बरसाए फूल
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर स्थित शेखुपुर चौराहे के निकट कछला गंगा घाट से जल भरकर लौट रहे कांवड़ियों पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह समेत पुलिस कर्मियों ने पुष्प वर्षा कर जलपान कराया। रविवार को कावड़ियों की खासी भीड़ रही है। सुरक्षा की दृष्टि से अंबियापुर चौराहा, बदायूं चौराहा, रंजना तिराहा, सिरासोल स्टैंड पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीजे की धुन पर कावड़िये झूमते नजर आए। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने कहा मानव सेवा हर रूप में की जा सकती है, बस करने के लिए आप तैयार हो। इस मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्या, राममेहर सिंह, रामवीर सिंह, संजीव कुमार, सुंदर आर्य, संजय सिंह, राहुल कुमार, उर्जेश कुमार, मनोज सेंगर आदि मौजूद रहे। संवाद

बिल्सी में हाईवे पर कांवड़ियों पर फूल बरसाते कोतवाल मनोज कुमार सिंह। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें