फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर झूल गया कर्ज में डूबा एक और किसान

Wed, 08 Apr 2015 11:41 PM IST
दहगवां/जरीफनगर (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज में डूबे एक और किसान राजपाल ने फांसी के फंदे पर झूल कर जान दे दी। उस पर बैंक और साहूकारों का करीब पांच लाख रुपया कर्ज था। करीब बीस दिन पहले बेटे की बीमारी से मौत और बाद में बारिश से फसल बर्बाद होने से वह टूट चुका था। उसका शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे एसडीएम गुन्नौर (संभल) रामअरज यादव ने मृतक के परिवार को आर्थिक मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

जरीफनगर थाना क्षेत्र का गांव चिरवारी पड़ोसी जिला संभल की गुन्नौर तहसील का राजस्व गांव है। गांव के राजपाल (50) पुत्र गोकिल की पांच बीघा जमीन पंजाब नेशनल बैंक की शाखा मडकावली (गुन्नौर) में 4.13 लाख रुपये में बंधक थी। राजपाल ने दो महीने पहले ही अपनी बेटी की शादी की थी। इसके लिए भी उसने गांव के साहूकारों से करीब 60 हजार रुपये कर्ज लिया था। बीमारी के चलते करीब 20 दिन पहले राजपाल के 19 वर्षीय बेटे वीरपाल की मौत हो गई थी। वीरपाल के इलाज के लिए भी राजपाल ने साहूकारों से कर्जा लिया था।
राजपाल ने गांव के ही बलवीर की 10 बीघा जमीन बटाई पर लेकर इसमें गेहूं की फसल की थी। बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद हो गई। बैंक-साहूकारों का कर्ज, बेटे की मौत और बेमौसम बारिश के कारण फसल बर्बाद होने से राजपाल बुरी तरह टूट चुके थे। बुधवार सुबह राजपाल घर से खेत पर जाने की कहकर निकले थे। यहां उन्होंने चिरवारा के जंगल में स्थित पानसिंह के खेत में गमछे के सहारे नीम के पेड़ पर फांसी लगा ली। सूचना पर एसडीएम गुन्नौर रामअरज यादव, सीओ सहसवान उमेश यादव और एसओ जरीफनगर गंगा सिंह यादव गांव पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें