उझानी में रेलवे स्टेशन के पास सड़क पर पड़ा पेड़ का मलबा। संवाद
उझानी। रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार शाम गिरे पेड़ का मलबा दूसरे दिन भी नहीं हटाया जा सका। इस वजह से वाहनों को पुरानी अनाज मंडी के रास्ते पंखा रोड होकर जाना पड़ता है। पंखा रोड के रहने वाले सुखपाल ने बताया कि शाम पांच बजे पेड़ गिरा था। इसके बाद रेलवे और नगर पालिका के कर्मचारियों ने उसे नहीं हटवाया। ऐसे में भारी वाहन पंखा रोड पर पहुंचने से तीन-चार बार जाम की स्थिति बन गई। इससे पहले करीब तीन माह पहले भी रेलवे स्टेशन के सामने आंधी में पेड़ गिरा था। तीन दिन तक आवागमन ठप रहा था। चौथे दिन पालिकाकर्मियों ने मलवा हटाया था।