फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ढोल-ताशों के साथ भगवान जगन्नाथ की निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
शहर में निकाली गई जगन्नाथ रथ यात्रा में भजन गाते लोग। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। गौर मिताई मंडल की ओर से शुक्रवार को ढोल-ताशों के साथ भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा बिरुआबाड़ी मंदिर से शुरू होकर पथिक चौक, टिकटगंज, हलवाई चौक, मढ़ई चौक और पंजाबी चौक से जयकारों के साथ गुजरती हुई वापस मंदिर पर संपन्न हुई। इसमें गौर मिताई की कई झांकियां शामिल की गईं। यात्रा में शामिल महिलाओं ने पीले कपड़े पहनकर भजन-कीर्तन किया। रास्ते में लोगों ने पुष्पवर्षा करके यात्रा का स्वागत किया। भगवान जगन्नाथ की आरती करके परिवार के कल्याण की कामना की। बाजार में कैंप लगाकर लोगों को जनपान भी कराया गया। यात्रा की व्यवस्था में अमित रस्तोगी, शरद रस्तोगी, दीपांश रस्तोगी, विरल रस्तोगी आदि ने सहयोग किया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

शहर में निकाली गई जगन्नाथ रथ यात्रा में भजन गाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें