फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: व्यापार में रोड़ा बना नाला खोदाई का मलबा, व्यापारी व राहगीर त्रस्त

विज्ञापन
स्टेशन रोड पर दुकान के सामने फैला नाले का मलबा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर में तीन बड़े नालों के निर्माण का कार्य जारी है, लेकिन ठेकेदार की लेटलतीफी और लापरवाही का खामियाजा व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। व्यापार में नाला खोदाई का मलबा एक महीने से रोड़ा बना हुआ है। इससे व्यापारी और राहगीरों खासा परेशान है। व्यापार पूरी तरह चौपट हो गया है। व्यापारियों ने जिला प्रशासन व नगर पालिका के जिम्मेदारों से मलबे को हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन


नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर के तीन बड़े नालों का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें पनबड़िया और शिव मंदिर रोड के नालों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जबकि छह सड़का से होते हुए गद्दी चौक से इंद्राचौक तक के नाले का निर्माण अधर में लटका हुआ है। ठेकेदार ने छह सड़का व गद्दी चौक से इंद्रा चौक तक के नाले की कई हिस्सों में खोदाई की। खोदाई का मलबा दुकानों के आगे ही डाल दिया है।
इससे अब जगह-जगह मलबे व गंदगी के ढेर लग गए हैं। इससे व्यापारियों को खासा नुकसान हो रहा है। नाले की खोदाई होने के कारण ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं, धूल से दुकान का सामान गंदा हो रहा है। व्यापारियों का कहना है कि दस जून तक नाला निर्माण की समय सीमा थी। समय समाप्त होने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

मलबे के कारण उन्हे ही नहीं राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा पशु भी गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे है। दो दिन पहले इंद्राचौक रोड पर पेट्रोल पंप के पास गड्ढे में गिरकर गोवंश फंस भी गया था।

व्यापारियों का दर्द
फोटो-12
नाला बने 15 दिन हो गए है, लेकिन दुकान के आगे से मलबा नहीं हटा है। साथ ही नाला खुला छोड़ दिया गया है। मलबा नहीं हटने से ग्राहक दुकान पर नहीं आते है। इससे व्यापार पर असर पड़ रहा है।
- संजय गोयल

फोटो-13
दुकान के आगे नाला खुला हुआ है। जिससे आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्राहक भी कम आ रहे है। अब तक नाले पर पटियां नहीं डाली गई है। मलबे को नहीं हटाया गया है। ठेकेदार की लापरवाही से व्यापार चौपट हो गया है।
-असरार

नाला निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। मलबे को भी हटवाया जा रहा है। यदि कहीं मलबा नहीं हटाया गया है तो ठेकेदार को हिदायत देकर मलबे को शीघ्र ही हटवाया जाएगा।



-सुरेश पाल, सिटी मजिस्ट्रेट

स्टेशन रोड पर दुकान के सामने फैला नाले का मलबा। संवाद

स्टेशन रोड पर दुकान के सामने फैला नाले का मलबा। संवाद

स्टेशन रोड पर दुकान के सामने फैला नाले का मलबा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें