फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 41.26 करोड़ से दातागंज मार्ग होगा चौड़ा, 8.25 करोड़ जारी

विज्ञापन
दातागंज रोड का चौड़ीकरण होगा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शासन की ओर से पुवायां-तिलहर-दातागंज-बदायूं मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-126) के अवशेष हिस्से को चौड़ा करने के लिए 41 करोड़ 26 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना के तहत 9.45 किमी लंबे मार्ग का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण किया जाएगा। सरकार ने इस कार्य के लिए पहली किस्त के रूप में 8.25 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अनुसार मार्ग, चौड़ीकरण को लेकर टेंडर प्रक्रिया चल रही है। टेंडर आवंटित होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस सड़क के चौड़े होने से दातागंज क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। फिलहाल यह मार्ग संकरा होने के कारण अक्सर जाम और दुर्घटनाओं का कारण बनता है।
खासकर भारी वाहनों के आवागमन से यातायात बाधित रहता है। मार्ग के चौड़ीकरण से न सिर्फ यातायात व्यवस्था सुगम होगी, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है। इस सड़क का महत्व इसलिए भी अधिक है, क्योंकि यह पुवायां, तिलहर, दातागंज और बदायूं को आपस में जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इसके जरिए काफी लोग रोजाना शिक्षा, व्यापार, नौकरी और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सफर करते हैं।
विज्ञापन

सड़क की हालत खराब होने से लोगों को समय और ईंधन दोनों का नुकसान उठाना पड़ता था। व्यापारी कृष्ण पाल गुप्ता, मुनेश गुप्ता ने कहा कि सड़क चौड़ी होने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी। साथ ही किसानों को भी अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी।

पुवायां-तिलहर-दातागंज-बदायूं मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-126) के चौड़ीकरण की जरूरत है। लोगों की ओर से लगातार सड़क के चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। पैरवी के बाद शासन स्तर से इसके शेष हिस्से के लिए धनराशि जारी कर दी गई है। जल्द ही इस रूट पर काम शुरू हो जाएगा। -राजीव कुमार सिंह, विधायक दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें