कुंवरगांव। कस्बे में नगर पंचायत की ओर से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। इसको बनाने के लिए साढ़े तीन माह का समय दिया गया, लेकिन कार्यदायी संस्था ने इसको दो माह में ही तैयार कर दिया है। अब केवल फर्श डालने का काम शेष है।
नगर पंचायत की ओर से 29 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल बनाया गया है। इसमें चहारदीवार, शेड, लकड़ीघर, शौचालय आदि बनाया गया है। सितंबर में इसको बनाने का काम शुरू किया गया था। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी ने बताया कि यहां पर फर्श डालने का काम किया जा रहा है। जो एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा। संवाद