फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वांछित बाल अपचारी को कोर्ट ने किशोर सदन भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित बाल अपचारी को मंगलवार को मुजरिया तिराहे से पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे किशोर सदन भेज दिया गया।
विज्ञापन

12 सितंबर को थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव ढेल निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री को बाल अपचारी बहलाकर ले गया था। मामले में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर उसके बयान दर्ज कराए थे। विवेचना और साक्ष्य संकलन के आधार पर विजय और मंगली की नामजदगी गलत पाई गई। सीओ आलोक सिद्दू ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मामले में वांछित बाल अपचारी को मुजरिया तिराहे से पकड़ा और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से किशोर सदन भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें