फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बदायूं दोहरा हत्याकांड की जांच जारी, तमंचा और मृत अफसरों के शरीर से निकलीं गोलियां जांच के लिए भेजी

Wed, 01 Apr 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अफसरों की हत्या के मामले में पुलिस ने मामले में तेजी लाते हुए अहम सबूतों को फॉरेंसिक लैब भेज दिया है। 
विज्ञापन
बदायूं दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में 12 मार्च को मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अफसरों की हत्या के मामले में पुलिस ने मामले में तेजी लाते हुए अहम सबूतों को फॉरेंसिक लैब भेज दिया है, जिससे केस को वैज्ञानिक आधार पर मजबूत किया जा सके। बता दें कि इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में दो अधिकारियों सुधीर गुप्ता और हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से पुलिस लगातार साक्ष्य जुटाने में जुटी है।
विज्ञापन


जांच के तहत वारदात में इस्तेमाल तमंचा, मृतकों के कपड़े और मृतक के शरीर से निकाली गईं गोलियों को फॉरेंसिक परीक्षण के लिए भेजा गया है। इसके अलावा घटनास्थल से जुटाए गए ब्लड सैंपल और फिंगर प्रिंट्स भी जांच के दायरे में हैं।

सूत्रों के अनुसार, कुछ नमूनों को मिलान के लिए मुरादाबाद स्थित लैब में भी भेजा गया है, ताकि रिपोर्ट में किसी प्रकार की कमी न रह जाए। वहीं इस पूरे मामले की जांच कर रही एसआईटी अपनी विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजने की तैयारी में है, जिससे आगे की कार्रवाई और तेज हो सके। मामले के विवेचक व इंस्पेक्टर मूसाझाग ने अहम सबूतों को फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया अभी पूरे मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


एफएसएल रिपोर्ट से खुलेंगे कई अहम राज
इस केस में अब सबसे अहम कड़ी एफएसएल रिपोर्ट मानी जा रही है। रिपोर्ट से यह भी स्पष्ट हो सकेगा कि घटना के समय मौके पर कितने लोग मौजूद थे। गोली किस दूरी और किस एंगल से चलाई गई। फॉरेंसिक विश्लेषण से कई ऐसे तथ्य सामने आने की उम्मीद है, जो जांच की दिशा तय करेंगे।

सीन रीक्रिएशन से मिले संकेत, रिपोर्ट से होगी पुष्टि
पुलिस पहले ही घटनास्थल पर सीन रीक्रिएशन (घटनाक्रम का पुनर्निर्माण) कर चुकी है। अब फॉरेंसिक रिपोर्ट इस घटनाक्रम के पुनर्निर्माण की पुुष्टि कर सकती है या नए तथ्य सामने ला सकती है। वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को भरोसा है कि इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी जल्द सुलझा ली जाएगी। फिलहाल पूरे मामले पर जिले के पुलिस अधिकारियों की नजर बनी हुई है और हर पहलू पर बारीकी से जांच जारी है।

हत्यारोपी अजय का ऑपरेशन कराने की तैयारी, अधिकारियों ने ली जानकारी
जेल में निरूद्ध एचपीसीएल प्लांट में बीती 12 मार्च को दो अफसरों की हत्या के आरोपी अजय प्रताप सिंह के पैर का जल्द ऑपरेशन कराने की तैयारी की जा रही है। यदि जेल के डॉक्टर उसका इलाज किसी दूसरे अस्पताल में कराना चाहेंगे तो उसे यहां से रेफर कर दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। इस समय अजय जेल अस्पताल में भर्ती है। इसके एक पैर में गोली फंसी है। और गोली लगने के चलते दोनों पैरों में गहरा घाव है। मंगलवार को डीएम व एसएसपी ने भी जेल के निरीक्षण के दौरान आरोपी के बारे में जानकारी ली। संवाद

अजय से मिलने आने वालों पर रखी जा रही नजर
आरोपी अजय से मिलने वालों की निगरानी हाे रही है। हालांकि अजय से अब तक किसने मुलाकात की जेल प्रशासन के स्तर से अभी अधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया जा रहा है। लेकिन पुलिस भी उसके नजदीकी लोगों पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें