फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण इस माह पूरा होने की उम्मीद

विज्ञापन
बिल्सी में रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण करते विधायक हरीश शाक्य और निगम के अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने शुक्रवार को परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप यादव के साथ नगर में खैरी रोड पर बन रहे रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण कार्य का जायजा लिया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने उम्मीद जताई है कि माह के अंत तक बस स्टैंड का निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि यहां दो करोड़ से रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण हो रहा है। भवन लगभग बन चुका है। इस समय टाइल्स को लगाया जा रहा है। शुक्रवार को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप यादव ने कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किए जाने के बारे में जानकारी ली। जेई रामहित पटेल ने बताया कि इस माह के अंत तक कार्य पूरा हो जाएगा।
विधायक ने कहा कि बस स्टैंड बनने से जनता को काफी लाभ मिलेगा। इस मौके पर पूर्व चेयरमेन ओमप्रकाश सागर, एसडीएम रिपुदमन सिंह, व्यापार मंडल के जिला महामंत्री लोकेश बाबू, अजय प्रताप सिंह, अमित मिश्रा, अनुराग शाक्य, पिंकू श्रीवास्तव, दीपक चौहान, प्रखर माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



.................
शीघ्र चालू होगी हरिद्वार के लिए बस सेवा
शुक्रवार को बस स्टैंड का निरीक्षण करने पहुंचे बदायूं डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप यादव ने बताया कि शीघ्र ही बदायूं से वाया बिल्सी, बहजोई, संभव, बिजनौर होते हुए हरिद्वार के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें