फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जलमग्न मार्ग पर धान रोपने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने रोका

Thu, 27 Aug 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज के ग्राम फिरोजपुर बझा में जलमग्न मार्ग पर धान रोपने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को पुलिस प्रशासन ने ब्रह्मपुर गांव में रोक दिया। उनके एलान से प्रशासन में हड़कंप मच गया। बुधवार की सुबह से डीपीआरओ, बीडीओ समरेर समेत अधिकारियों ने गांव में डेरा डाल दिया। जेसीबी मशीन से नालों की खोदाई और 30 से अधिक सफाईकर्मियों से सफाई कराई गई। ग्रामीणों ने बताया कि घुटनों तक पानी से स्कूल जाना मुश्किल है, विधायक व अधिकारियों से शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। कांग्रेसियों और पुलिस में चार घंटे नोकझोंक हुई। नायब तहसीलदार ने एसडीएम से फोन पर वार्ता कराई। अजीत यादव ने पुलिस पर भाजपा एजेंट की तरह काम करने का आरोप लगाया और कहा समाधान नहीं हुआ तो 30 अगस्त को दोबारा गांव जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें