फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शहर की चार पुलिस चौकियों की हालत खस्ता, छतों से टपकता है पानी

Sun, 07 Jul 2024 05:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
जवाहरपुरी पुलिस चौकी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर में चार पुलिस चौकियों के भवन काफी जर्जर हो चुके हैं। बारिश के दिनों में इनकी छतों से पानी टपकता है, जिससे पुलिस कर्मियों का इनके नीचे बैठना तक मुश्किल हो जाता है। पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से और ज्यादा बुरा हाल है। पुलिस कर्मी जैसे-तैसे समय गुजार रहे हैं।
विज्ञापन

शहर की सोथा पुलिस चौकी सबसे पुरानी है। इसका निर्माण अंग्रेजों के शासनकाल में हुआ था। चौकी की आधी बिल्डिंग बेहद जर्जर है, जबकि आधी बिल्डिंग की इतनी मरम्मत करा ली गई है कि पुलिस कर्मी उसमें बैठ सकें। लेकिन, बारिश के दौरान उसकी भी छत से पानी टपक रहा है। इससे ज्यादा खराब हालत मालवीय गंज पुलिस चौकी की है। इसकी पूरी बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। इसकी छत पर तमाम पैबंद लगे हुए हैं।
पिछले चार दिन से हो रही बारिश ने इसकी भी पोल खोल दी है। शहर की नई सराय पुलिस चौकी भी इतनी अच्छी नहीं है कि बारिश के समय पुलिस कर्मी यहां आराम से बैठ सकें। इसमें बने आवास भी काफी जर्जर हैं। उसकी दीवारों में दरारें तक पड़ गई हैं। पिछले कई साल से इनकी मरम्मत का दावा किया जाता रहा, लेकिन इनकी मरम्मत की नौबत नहीं आई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की शेखूपुर पुलिस चौकी की हालत भी कुछ इसी तरह है। इस समय हो रही बारिश की वजह से चौकी के आसपास जलभराव और कीचड़ हो गई है। चौकी में बैठने लायक जगह तक नहीं बची है। छत से लगातार पानी टपक रहा है, जिससे पुलिस कर्मी बेहद परेशान हैं।

एक-एक कमरे की है लालपुल और मीरा जी चौकी
- शहर कोतवाली क्षेत्र की लालपुल और मीरा जी चौकी एक-एक कमरे में चल रही है। इस बारिश के समय में उनमें इतनी जगह भी नहीं बचती कि किसी मामले में यहां लोगों को बैठाकर उनकी बात सुनी जा सके। इनकी बिल्डिंग भी काफी पुरानी है। हालांकि लालपुल चौकी के सामने कुछ टीनशेड पड़ा है, जिसमें लोग खड़े होकर बारिश से बच सकते हैं।

- शहर की पुलिस चाैकियों के बारे में जानकारी है। इनकी मरम्मत कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बजट के अनुसार सभी पुलिस चौकियों की मरम्मत या निर्माण कराया जाएगा। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी

जवाहरपुरी पुलिस चौकी। संवाद

जवाहरपुरी पुलिस चौकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें