बिल्सी कुटी मंदिर में जलाभिषेक को जाते समिति के सदस्य। संवाद
बिल्सी। सावन माह के तीसरे सोमवार पर नगर की श्री महाकालेश्वर सेवा समिति के सदस्यों ने कछला घाट से पदयात्रा कर 551 लीटर गंगाजल लाकर स्थानीय कुटी शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। इससे पहले समिति के सदस्य बीती रात कछला गंगा घाट पहुंचे, जहां सुबह स्नान करने के बाद तड़के गंगाजल भरकर भोले के जयघोष के साथ पदयात्रा शुरू की। संवाद